क्या हो गया है इन न्यूज़ चैनल्स को समझ नहीं आता की मीडिया अपने आप को बर्बाद करने पे क्यों तुली है | अभी बीते साल की बात करें तो जैसे न्यूज़ चैनल्स के पास कुछ रह ही नहीं गया है | सबसे तेज चैनल की हाल ये है की दिन भर वही न्यूज़ दिखाते हैं जिससे देश में अंधविश्वास बढे| एक बार तो पूरे दिन भर दिखाते रहे की बिना ड्राईवर के चलती है कार और बगल की सीट पे बैठा रहता है एक आदमी और रात में जा के बताये की वो बगल में बैठा आदमी ड्राईवर है जो लम्बी टांगो से गाड़ी को नियंत्रित करता है| आज कुछ दिन से एक नया मसाला हाथ आ गया है महाबली खली | लगता है जैसे पूरे देश में केवल एक ही आदमी जिंदा रह गया है और वो है खली | मजेदार बात तो ये है की बात पलटने में ये न्यूज़ चैनल सेकंड भी नहीं लगाते | अभी दो दिन लगातार रात की न्यूज़ में था “फिर हरा खली” और अगले दिन की खबर थी “खली फिर बना महाबली” |
उधर पिछले दिनों ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी क्या हुई लोगो ने न्यूज़ छोड़ सीरियल देखना शुरू कर दिया क्या करें साहब इतना विस्तृत तो उसमे भी नहीं दिखता | हलवाई से लेके और चपरासी , पंडित से ले के नाऊ हर किसी का इंटरव्यू हो गया | अरे हद तब हो गयी जब न्यूज़ चैनल वालो ने उन्हें होनीमून में भी नहीं छोड़ा |
उधर राखी सावंत ने एक नया आइटम क्या कर दिया न्यूज़ चैनल ने उस ५ मिनट के गाने पे आधे घंटे का विशेष दिखाया और उसमे से आधा दो दिन बार फिर रिपीट किया क्यों की इसबार शाहरुख को मिक्स कर दिया | कभी दिन भर दिखाते हैं नागिन का बदला तो कभी कुछ और अनाप – शनाप |अब मीडिया को ये कौन समझाए की उनका काम मनोरंजन नहीं सच दिखाना है | क्योकि देश के प्रगति में उनका भी एक हिस्सा है एक जिम्मेदारी है | खैर हम ही कौन कम है अब जब मनोरंजन चैनल देखने का मन होता है खोल लेते हैं कोई न्यूज़ चैनल ………..सबसे तेज




जो टी आर पी दे वो ही भगवान…बाकि बेकार.
ye baat to theek hai…aur sanse bekar channel hai….indiatv